Monday, June 30, 2008

अपनी ख़ास अदाकारी से हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री का दिल जीतने वाली कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के पीछे पड़ी हुई हैं.
चौंकिए मत. ऐसा नहीं है कि कोंकणा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी आंदोलन से जुड़ गई हैं. हाँ, इतना ज़रूर है कि इसका संबंध फ़िल्मी आंदोलन से है.
कोंकणा इन दिनों एक फ़िल्म में काम कर रही हैं जिसका नाम है द प्रेसीडेंट इज़ कमिंग. कोंकणा इस फ़िल्म में एक बंगाली आंदोलनकारी का किदरार निभा रही हैं जो जॉर्ज बुश का विरोध करती है.
कोंकणा के मुताबिक़ ये फ़िल्म काफ़ी मनोरंजक है. फ़िल्म में जॉर्ज बुश भारत का दौरा करते हैं और सात अजीबोगरीब लोग उनसे मिलना चाहते हैं.
ये फ़िल्म भी लायंस ऑफ़ पंजाब प्रेजेंट्स.. की तरह मज़ेदार है. इस फ़िल्म के लेखक हैं अनुभव बहल और इसका निर्देशन कर रहे हैं कुणाल रॉय कपूर.
*****************************************************************
लंदन की जगह दिल्ली
ये अपनी तरह का पहला मामला है. आख़िरी क्षण में ये फ़ैसला हुआ कि निर्माता वासु भगनानी की फ़िल्म डॉन्ट डिस्टर्ब की शूटिंग लंदन की जगह अब दिल्ली में होगी.
गोविंदा निभा रहे हैं प्रमुख भूमिका
इस फ़िल्म में गोविंदा, लारा दत्ता, सुष्मिता सेन और रितेश देशमुख काम कर रहे हैं और निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं डेविड धवन.
आख़िरी क्षण में फ़िल्म की शूटिंग लंदन की जगह दिल्ली कराने के फ़ैसले के बारे में निर्माता वासु भगनानी कहते हैं- हमें इस फ़िल्म की शूटिंग के लिए बहुत बड़े इलाक़े की ज़रूरत थी, जहाँ ख़ूब हरियाली हो और एक शांतिपूर्ण फ़ॉर्म हाउस भी हो. लेकिन ऐसी जगह लंदन में नहीं मिल रही थी.
वासु भगनानी का कहना है कि इसके बाद ही उन्होंने और निर्देशक डेविड धवन ने शूटिंग दिल्ली में करने का फ़ैसला किया और दिल्ली में उन्हें मनमाफ़िक जगह मिल भी गई है.
*****************************************************************
तीन रात के लिए अभिषेक
अपूर्व लाखिया बच्चन परिवार को अपने लिए काफ़ी भाग्यशाली मानते हैं. इसी कारण उन्होंने अपनी आने वाली फ़िल्म मिशन इस्तांबुल में भी अभिषेक बच्चन के लिए एक आइटम सांग रखा है.
अभिषेक को लकी मानते हैं अपूर्व
अपूर्व अपनी फ़िल्म को 25 जुलाई के आसपास रिलीज़

No comments: